Showing posts with label ४ पंक्तियाँ. Show all posts
Showing posts with label ४ पंक्तियाँ. Show all posts

Monday, July 28, 2008

वक्त!

अकेला था, अकेला हूँ, अकेला ही जाऊँगा,
करता फ़िर रहा जो इकठ्ठा कहाँ ले जाऊँगा
सब यहीं पर था, यहीं पर है, यहीं रह जायेगा,
शायद ही किसी को मेरा नाम याद रह पायेगा!
मगर फ़िर भी इच्छा यही है की इस को, उस को, और न जाने किस किस को अपना कह सकूं मैं,
इसी इकठ्ठा करने की एक अजीब सी कशिश में, क्यूँ न ख़ुद को खुश रख सकूँ मैं!
पैसे का क्या वोह तो आज अगर मेरी जेब में तो कल किसी और की जेब में जायेगा,
अरे मन इतना समझ ले की यह जो वक्त बीत रहा है ये न फ़िर वापस आयेगा!!

दो पंक्तियाँ

ना पूछो मुझसे की ये मुझको हुआ क्या है
जानना है मुझको की बता ए वक्त तुझमे छुपा क्या है?
क्यों यूँ तिल तिल कर के खोलता है परत दर परत,
क्यों यूँ हमेशा आस देता है तू पल पल, की होगी सुबह जल्दी से
बस इस बदलने की आस में यूँ बिताता हूँ में अब हर एक पल
शायद आज से अच्छा ही होगा जो आने वाला है कल!
समय के इस फेर में मैं भूल सा गया हूँ की आज की भी कितनी महत्ता है
जरा सी देख की मुश्किल यह दिल कुछ ऐसे बहकता है
संभाले नही संभलता, आंसू आ ही जाते हैं बस आँखें साथ नहीं देतीं
कब का छूट गया होता साथ इस जिंदगी का जो उम्मीद मेरा दामन थाम नही लेती!
अब जब थामा है हाथ तो बीच मझधार में मुझे छोड़ ना देना
मेरा जो कल अच्छा होने का सपना है वो तोड़ ना देना

Saturday, May 03, 2008

दीवाना हमें बताती हैं!

दिखाती हैं नखरे, दिखाती हैं अदाएँ,
लड़कों को अपने पीछे घुमाएँ
मगर आयें पीछे तो दूर भगाती हैं
दीवानी ख़ुद हैं और हमें दीवाना बताती हैं!
पहने कपड़े सेक्सी सेक्सी, फिर स्टाइल में चलती हैं
दिखाने को importance अपनी, हर पल अदाएँ बदलती हैं
देख के अदाएँ सीटी बजायें हम जो, लफंगा हमें बताती हैं
दीवानी ख़ुद हैं और हमें दीवाना बताती हैं!
पहनें sandle हील की ऊँचे, ख़ुद नागिन सी लहरायें,
देख के सेक्सी पतली टांगें लम्बी, जो कोई पीछे आए,
कभी कभी तो पब्लिक में ही, पब्लिक से पिटवाती हैं,
दीवानी ख़ुद हैं और हमें दीवाना बताती हैं!
काले काले नैना इनके, नजरें हैं मतवाली,
लगे इन्ही में है दुनिया सारी, जब तक न बने ये घरवाली,
फिर घरवाली बन के सुबह शाम ये, हमको यूँ सताती हैं,
जान बूझ के फंस जाते हैं हम, ये ऐसा हमें घुमाती हैं,
दीवाना बनाती हैं ख़ुद हमें और दीवाना हमें बताती हैं
और जब लिख दें ये जब ब्लॉग पर तो हम पर खूब चिल्लाती हैं,
दीवानी ख़ुद है और हमें दीवाना बताती हैं!